राजस्थान विश्वविद्यालय ने यूजी पाठ्यक्रमों के लिए जारी किए प्रवेश पत्र

जयपुर

राजस्थान विश्वविद्यालय (UNIRAJ) ने स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष (पूर्व छात्र), और तृतीय वर्ष के सभी नियमित, पूर्व छात्र और स्वाध्यायी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजी पाठ्यक्रमों के नियमित, पूर्व छात्रों और प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्वयंपाठी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 19 मार्च, 2025 से शुरू होगी।

जरूरी निर्देश

    अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय पोर्टल पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र की दो प्रतियां डाउनलोड करनी होंगी।
    प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसे केवल ऑनलाइन ही प्राप्त किया जा सकता है।
    फोटो अनिवार्य है। प्रवेश पत्र की दोनों प्रतियों में अभ्यर्थी का फोटो निर्दिष्ट स्थान पर स्पष्ट रूप से होना चाहिए।
    यदि एडमिट कार्ड पर फोटो उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थी को अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाकर, परीक्षा केंद्र जाने से पहले इसे संबंधित प्रधानाचार्य से सत्यापित कराना होगा।
    प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम और माता का नाम स्पष्ट और सही तरीके से अंकित होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाए, तो इसे तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन से ठीक करवाएं।

 ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यदि आप राजस्थान विश्वविद्यालय (UNIRAJ) की स्नातक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो अपना एडमिट कार्ड आसानी से नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (uniraj.ac.in) पर जाएं।
    होमपेज पर दाईं ओर मौजूद परीक्षा पोर्टल (Examination Portal) के विकल्प पर क्लिक करें।
    नए पेज पर आपको थ्योरी एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
    अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे।
    सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
    एडमिट कार्ड की सभी जानकारियां जांचें और फिर इसे डाउनलोड कर लें।
    भविष्य की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति