दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में शुक्रवार को होली के अवसर पर मौसम में परिवर्तन देखा गया. सुबह की चिलचिलाती गर्मी के बाद शाम को आसमान में बादल छा गए. कई क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबंदी हुई, जिसने मौसम को खुशनुमा बना दिया. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है.

आज भी हल्की बारिश की उम्मीद
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शाम और रात के समय हल्की बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, और 17 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. आईएमडी ने शनिवार को बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

शुक्रवार रहा सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में इस वर्ष का सबसे गर्म दिन देखा गया, जब अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक है. इससे पहले, 11 मार्च को इस वर्ष का उच्चतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे के आसपास दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 193 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. कई क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी. रविवार और सोमवार को भी बादल बने रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी. मंगलवार से मौसम में बदलाव आएगा, जिससे तेज धूप लोगों को असुविधा पहुंचा सकती है. बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति