छतरपुर में भीषण हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत,3 घायल

छतरपुर

छतरपुर जिले में एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हुआ है। कार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

कार हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कार के सड़क के डिवाइडर से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और घायल लोग एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। घायलों को ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बमीठा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि अमरीश सोलंकी (44), उनकी पत्नी गीता सोलंकी (40) और उनकी बेटी देवांशी सोलंकी (15) की इस दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर बसारी के पास शाम 4:30 बजे हुई। इसमें अमरीश के छोटे भाई विकास सोलंकी (32), उनकी पत्नी नेहा सोलंकी (26) और उनकी बेटी गीताली सोलंकी (12) घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे होली समारोह में भाग लेने के लिए ग्वालियर से छतरपुर के बागेश्वर धाम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कार के चालक को नींद आ गई और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति