धमतरी में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चालक की मौके पर मौत

धमतरी

जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नगरी थाना क्षेत्र के सांकरा रोड पर शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इस भीषण हादसे में चालक बलराम ठाकुर निवासी राजिम क्षेत्र, जिला गरियाबंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा इस टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बता दें कि स्कॉर्पियो सांकरा की ओर जा रही थी, तभी सूअर फार्म के पास वाहन अचानक बेकाबू हो गया। गाड़ी पहले पलटी और फिर तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक बलराम ठाकुर पिछले ढाई महीने से नगरी में कार्यरत था और नगरी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेंद्र कुमार पांडे के अधिग्रहण किए गए वाहन को चलाने की जिम्मेदारी संभाल रहा था। इस हादसे ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पुलिस महकमे को भी झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति