आईपीएल के 18वें सीजन में एमपी के ये खिलाड़ी में होंगे आमने-सामने

इंदौर

आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है. 2024 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया. इस बार भी एमपी के खिलाड़ी मैदान में धमाल मचाएंगे. आइए जानते हैं कौन है वो एमपी के खिलाड़ी…

वेंकटेश अय्यर
इंदौर के रहने वाले वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के ओर से खेलते नजर आएंगे. केकेआर ने इन्हें 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है. वे आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाले चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.

रजत पाटीदार
इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते दिखाई देंगे. आरसीबी ने उन्हें 2025 में अपना नया कप्तान बनाया है. रजत को आरसीबी ने सिर्फ 20 लाख रुपए में टीम में शामिल किया था, लेकिन आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले आरसीबी ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया.

कुलदीप सेन
रीवा के रहने वाले कुलदीप सेन पंजाब की ओर से खेलेंगे वैसे तो वो राजस्थान रॉयल्स के खेलते रहे हैं. लेकिन 2025 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 80 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. बता दें कि कुलदीप ने मध्य प्रदेश के लिए रणजी भी खेला था.

आवेश खान
इंदौर के रहने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9.75 करोड़ में खरीदा है. इससे पहले आवेश राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. लेकिन 2025 के लिए उन्हें आरआर ने रिटेन नहीं किया.

आशुतोष शर्मा
रीवा जिले के धाकड़ बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है. आशुतोष की बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये थी, लेकिन DC ने उन्हें लगभग 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें पिछले सीजन में बेस प्राइज 20 लाख में खरीदा था. लेकिन पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी नीलामी इस बार 11 गुना तक बढ़ गई.

माधव तिवारी
इंदौर में रहने वाले तेज गेंदबाज माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख में खरीदा है. माधव ने एमपीएल में भी अच्छी बॉलिंग की थी. उनके प्रदर्शन को देखते हुए DC ने अपनी टीम में शामिल किया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति