तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर पली

कोरबा

सिविल लाइन थाना अंतर्गत बेन्द्रकोना गांव के पास एक तेज रफ्तार 102 महतारी एक्सप्रेस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और किसी तरह चालक को वाहन से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि देर रात 102 महतारी एक्सप्रेस को इवेंट मिला। जहां वह मरीज को लेने के लिए जिला मेडिकल कॉलेज से रवाना हुई। इस दौरान बेन्द्रकोना मुख्य मार्ग पर 102 महतारी एक्सप्रेस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। वाहन का चालक देवदास के कंधे और हाथ पर गंभीर चोटें हैं। जिन्हें राजगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। इसकी सूचना महतारी एक्सप्रेस के उच्च अधिकारियों को दी गई।

बताया जा रहा है कि कोरबा की तरफ से महतारी एक्सप्रेस जा रही थी। वहीं बेन्द्रकोना की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। जहां ओवरटेक के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना में सबसे सुखद पहलू यह रहा कि वाहन में मरीज नहीं था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।

वाहन चालक देव दास के कंधे में फैक्चर बताया जा रहा है। देवदास रजगामार का निवासी बताया जा रहा है, जो अपनी दीदी और जीजा के घर रहकर महतारी एक्सप्रेस का वाहन चलाता है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण बना है। कहीं ना कहीं महतारी एक्सप्रेस की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते यह घटना सामने आई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति