होली पर मायके आई थी पत्नी, पति से फोन पर हुआ विवाद तो फांसी लगाकर दे दी जान

ग्वालियर
मिलिट्री स्कूल की 34 वर्षीय महिला अकाउंटेंट अलका चौरसिया ने अपने मायके में फांसी लगा ली। एक माह पहले ही अलका की शादी भोपाल निवासी धीरज चौरसिया से हुई थी। उसने होलिका दहन से ठीक पहले पति से फोन पर झगड़ा होने के बाद ही आत्महत्या कर ली। यह घटना माधौगंज क्षेत्र की है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। मायके वालों के बयान भी ले लिए हैं। माधौगंज स्थित प्रीतमपुर कालोनी में रहने वाली अलका चौरसिया राजस्थान के धौलपुर स्थित मिलिट्री स्कूल में अकाउंटेंट थी।

14 फरवरी को ही उसकी शादी भोपाल के धीरज चौरसिया से हुई। धीरज निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। शादी के बाद पहली बार होली पर अलका अपने मायके आई थी। होलिका दहन वाले दिन उसके पति को आना था। अगले दिन उसे ससुराल जाना था, लेकिन उसका पति नहीं आया। जब अलका ने फोन किया तो झगड़ा भी हुआ। इसके बाद ही अलका ने अपने मायके में फांसी लगा ली।

आत्महत्या से पहले भाई को कुछ मैसेज किए थे
अलका के मायके वालों ने बताया कि अलका को शादी के तुरंत बाद ही ससुराल में परेशान किया जा रहा था वह मानसिक रूप से बहुत परेशान थी। उसने आत्महत्या करने से पहले कुछ मैसेज भाई के मोबाइल पर किए, जो उसने डिलीट भी कर दिए थे।
 
ससुराल वाले नहीं आए
माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया गया है। मायके वालों के बयान हो गए हैं। ससुराल वालों को सूचना दी, लेकिन वह लोग नहीं आए। अब आगामी कार्रवाई की जाएगी। नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला है, इसलिए इस मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति