हाथरस में सात साल की एक बच्‍ची के साथ रेप, आरोपी भी नाबालिग, मचा हड़कंप

हाथरस
यूपी के हाथरस में सात साल की एक बच्‍ची के साथ रेप की बात सामने आने के बाद बवाल मच गया। इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है। गुस्‍साई भीड़ ने एक धर्मस्‍थल की ओर पत्‍थर चलाए तो वहां बड़ी संख्‍या में पुलिस बल पहुंच गया। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह उनका गुस्‍सा शांत कराया। हंगामे और तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्‍या में जवानों को तैनात किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। यह बात सामने आने के बाद गुस्‍साई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने एक धर्मस्‍थल की ओर पत्‍थर भी फेंके। सूचना पर हाथरस के एसपी, कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्‍होंने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को इस गांव की सात साल की एक बच्ची दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। तभी उसे गांव का ही एक नाबालिग उठाकर ले गया।

आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन बच्ची ने दुष्कर्म की बात कही तो पुलिस ने रात में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन रविवार की सुबह होते ही एक बार फिर हगांमा शुरू हो गया। एक धर्म स्थल के पास भीड़ जुटने लगी। तभी कुछ लोगों ने पथरबाजी कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बेकाबू हो रही भीड़ को समझा कर काबू में किया। हंगामे के बाद कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। एसपी ने मौके पर लोगों से बातचीत की। इस दौरान सादाबाद के विधायक प्रदीप चौधरी भी गांव में पहुंचे थे।

क्‍या बोली पुलिस
हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्‍हा ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति