पार्षद पति व उसके साथियों ने मिलकर सफाई कर्मचारी की पिटाई

बिलासपुर

 नगर पंचायत बोदरी के पार्षद पति व उसके साथियों ने मिलकर सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी. जिससे उसे चोटें आई है. इसके बाद वहां भारी संख्या में भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

चकरभाठा पुलिस ने बताया कि चकरभाठा वार्ड क्रमांक 7 निवासी प्रशांत वर्मा सफाई कर्मचारी है. 14 मार्च को शाम 6 बजे सत्तर खोली के पास था. वहां वार्ड क्रमांक 7 का पार्षद पति आशीष खत्री व उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए प्रशांत के साथ मारपीट की. इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने जाते समय पीड़ित का दोस्त सुमित चौहान, पंकज वर्मा के साथ भी मारपीट की गई.

वहीं, आशीष खत्री ने भी प्रशांत व उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

वहीं, दूसरे प्रकरण में चकरभाठा वार्ड क्रमांक 8 निवासी प्रकाश मत्तानी ने अपराध दर्ज कराया है कि 14 मार्च को शाम 6.30 बजे घर से अपने बाइक से रवि के साथ नयापारा की ओर जा रहा था. रास्ते में वार्ड क्रमांक 7 सत्तर खोली चकरभाठा के पास जीत वर्मा अपने साथियिं के साथ मिला. उसने मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रकाश की पिटाई कर दी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति