भारत पहुंचे न्यूजीलैंड के PM लक्सन, रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में होंगे मुख्य अतिथि, कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रविवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। वह रायसीना डायलॉग 2025 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर लक्सन 16 से 20 मार्च तक देश में रहेंगे।
 
कल पीएम नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
दौरे से पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह भारत के साथ एक व्यापक आर्थिक साझेदारी पर जोर देंगे और दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। लक्सन का यह पहला भारत दौरा है। उनके साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी है, जो न्यूजीलैंड के किसी भी प्रधानमंत्री के साथ अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल है। उनकी कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होनी है।
 
व्यापक आर्थिक साझेदारी पर करेंगे चर्चा: क्रिस्टोफर लक्सन
पिछले हफ्ते लक्सन ने कहा था, मैं चाहता हूं कि भारत के साथ एक व्यापक आर्थिक साझेदारी हो। हम इस पर चर्चा करेंगे कि यह आगे कैसे बढ़ सकती है। हम भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को और बड़े स्तर पर ले जाना चाहते हैं। लक्सन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत को महत्वपूर्ण ताकत बताया था। उन्होंने कहा था, भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शक्ति है और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस पर चर्चा करूंगा कि हम अपने क्षेत्र में शांति और समृद्धि को बनाए रखने के लिए मिलकर क्या कर सकते हैं।

रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में होंगे मुख्य अतिथि
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि पीएम मोदी और उनके न्यूजीलैंड के समकक्ष की मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। इसके अलावा वह 17 मार्च को ही नई दिल्ली में होने वाले 10वें रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी दिग्गज, मीडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे। पीएम मोदी अतिथि के सम्मान में दोपहर भोज आयोजित करेंगे। लक्सन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। लक्सन 19-20 मार्च को मुंबई भी जाएंगे और फिर वेलिंगटन लौटेंगे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति