जस्टिन बीबर बीवी हैली बीबर और बेटे जैक संग बसाएंगे नई दुनिया

कैलिफोर्निया

जस्टिन बीबर इंडिया में भी फेमस हैं। यहां पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। वो अपने गानों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उनकी आर्थिक स्थिति और बीवी हैली बीबर संग तलाक को लेकर खूब अफवाह उड़ी थी। अब बताया जा रहा है कि जस्टिन और हैली दोनों ही यूएस छोड़कर बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। कपल ने पर्सनल लाइफ और तलाक की अफवाहों के बारे में लगातार हो रही चर्चा से बचने के लिए हॉलीवुड लाइफ छोड़ने का फैसला किया है। जस्टिन को देखकर तो ये भी दावा किया जा रहा था कि वो हाई ड्रग्स ले रहे हैं। ऐसे में कपल लाइमलाइट से दूर रहना चाहता है।

हाल ही में 'यूएस सन' के साथ बातचीत में एक सूत्र ने Justin Bieber की इच्छा के बारे में बात की, जो एक ऐसा रिट्रीट ढूंढना चाहते हैं, जहां वे 'फिर से एक सिंपल लाइफ का आनंद लेना चाहते हैं।' वे शांत वातावरण में रहना चाहते हैं और भागदौड़ भरी जिंदगी को थोड़ा सा थामना चाहते हैं। इसीलिए वे विदेश में समय बिताना चाहता हें और साल के ज्यादातर समय नॉर्थ अमेरिका में रहना चाहते हैं।

डिसकनेक्ट होना चाहते हैं जस्टिन
यही वजह है कि जस्टिन कथित तौर पर एक प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं, जहां अच्छा मौसम हो। प्राइवेसी हो और शहर की आपाधापी से दूर हो। साथ ही वे ऐसी जगह पर अपनी बीवी और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सके। सूत्र ने कहा कि वे डिसकनेक्ट होना चाहते हैं।

बेटे लिए बसाना चाहते हैं घर
'लाइफ एंड स्टाइल' की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि जस्टिन बीबर वास्तव में अपने बेटे जैक के लिए घर बसाना और एक सुरक्षित माहौल बनाना चाहते हैं, जबकि हैली वर्क कमिटमेंट के लिए मूव करने में कंफर्टेबल हैं। ये भी बताया जा रहा है कि दोनों जॉर्ज क्लून से इंस्पायर हैं, जो इटली में लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी जीते हैं।

विदेश में बसने की है प्लानिंग
इससे पहले जस्टिन बीबर और हैली ने कोरोना महामारी के दौरान कनाडा के ओंटारियो में अपने मेनशन (हवेली) में रहने की कोशिश की थी। हालांकि, उन्होंने मई 2020 में वो संपत्ति छोड़ दी, क्योंकि वे 'थोड़े क्रेजी हो रहे थे।' अब वे फिर से विदेश में बसने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसका क्लाइमेट कैलिफोर्निया के जैसा है।

अरबों रुपये की संपत्ति खरीदना चाहते हैं जस्टिन
सन की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन दक्षिणी फ्रांस, स्पेन और ग्रीस में 5.6 मिलियन डॉलर से 18.5 मिलियन डॉलर के बीच की कीमत वाली संपत्तियां चाहते हैं। उन्हें संपत्तियां दिखाई गई हैं या नहीं, इस बारे में और जानकारी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति