प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आर्थिक हालात पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

भोपाल
मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्ज लेकर विज्ञापन, कार्यक्रम, हवाई जहाज और मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्वार पर खर्च कर रही है. जीतू पटवारी ने कहा, ''कर्ज लेकर सरकार अय्याशी करती है''. प्रदेश की आर्थिक स्थिति को उन्होंने नाकाम बताया. साथ ही कहा कि बजट में सरकार ने सबसे बड़ा सेगमेंट कर्ज की अदायगी को रखा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मोहन यादव की सरकार को भविष्य की चिंता नहीं है. बेरोजगारी दर मध्य प्रदेश में सबसे अधिक है. महंगाई की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश वासी हैं." उन्होंने कहा कि सूबे में आर्थिक अराजकता फैली हुई है. कर्ज लेने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार को घेरा.
 
कांग्रेस ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
उन्होंने कर्ज को आने वाली पीढ़ी के लिए बोझ बताया. जीतू पटवारी ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. श्वेत पत्र में आगामी योजनाओं की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए. वित्त मंत्री के बयान पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "सूबे में युवा आत्महत्या कर रहे हैं. मातृ और शिशु मृत्यु दर सबसे अधिक है. कुपोषण की समस्या गंभीर बनी हुई है. प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है." जीतू पटवारी ने कहा कि स्कूलों से बच्चे नाम कटवा रहे हैं.

सूबे की आर्थिक स्थिति को बताया नाकाम
जीतू पटवारी ने कहा कि आखिर सरकार कर्ज लेकर करना क्या चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार से पूछने पर जवाब मिलता है कि विपक्ष को सिर्फ कर्ज दिखाई देता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार कर्ज लेकर फिजूलखर्ची कर रही है. कर्ज की राशि से ब्रांडिंग की जा रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति