ऑक्शन में अनसोल्ड रहे भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की चमकेगी किस्मत, IPL 2025 में ये टीम दे सकती है मौका

नई दिल्ली
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को नवंबर में हुए IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। वे ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, अब जल्द उनको गुड न्यूज मिल सकती है। वे आईपीएल 2025 में खेल सकते हैं। वे घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन गेंद और बल्ले से कर रहे हैं और इसका इनाम उनको आईपीएल में मिल सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम कई चोटों से गुजर रही है। ऐसे में उनको एलएसजी में मौका मिल सकता है और इसका हिंट भी मिल चुका है।

रेड बॉल क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर जून में शुरू हो रहे इंग्लैंड के दौरे की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ उनको आईपीएल में मौका मिल सकता है। वे हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्रेनिंग कैंप में स्पॉट किए गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वे एलएसजी की ट्रेनिंग जर्सी भी पहने नजर आए।

चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल चुके हैं। शार्दुल ठाकुर के एलएसजी की ओर से आईपीएल 2025 में मौका मिलने के चांस इसलिए भी लग रहे हैं, क्योंकि राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स भी एलएसजी के ओनर की ही टीम थी। शार्दुल ने हाल ही में एलएसजी के खिलाड़ियों के साथ होली मनाई। हालांकि, रविवार को एलएसजी ट्रेनिंग किट पहने शार्दुल ठाकुर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, लेकिन फ्रेंचाइजी या आईपीएल की ओर से अभी तक उनके साइनिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले सीजन में सीएसके के लिए खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था और ऑक्शन में भी उनको खरीदा नहीं था। इसके पीछे का कारण ये था कि वे नौ मैच आईपीएल 2024 में खेले और सिर्फ पांच विकेट निकाल पाए। बल्ले से उनका योगदान 21 रनों का रहा। जेद्दाह में दो दिन चले ऑक्शन में उनको दोनों दिन किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। हालांकि, अब लखनऊ की टीम में उनको इसलिए भी मौका मिल सकता है, क्योंकि उनके तीन पेसर चोटिल हैं, जिनमें मयंक यादव, मोहसिन खान और आवेश खान का नाम शामिल है। इसके अलावा मिचेल मार्श एक बल्लेबाज के तौर पर बैक इंजरी के चलते उपलब्ध होंगे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति