विधायक बालमुकुंदाचार्य ने भड़काऊ रैलियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्र

जयपुर

जयपुर में 14 मार्च को धुलंडी के दिन जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, हवामहल, चांदी की टकसाल और आमेर रोड सहित कई क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों द्वारा मोटरसाइकिल और कारों के झुंड में रैली निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस दौरान देशविरोधी और भड़काऊ नारेबाजी की गई, जिससे आमजन में भय और अशांति का माहौल बन गया। इस घटना को लेकर हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

महिलाओं और पर्यटकों से अभद्रता का आरोप
विधायक बालमुकुंदाचार्य ने बताया कि रैली में शामिल उपद्रवी चार-चार लोगों के समूह में मोटरसाइकिल पर सवार थे। इन तत्वों ने स्थानीय नागरिकों, देशी-विदेशी पर्यटकों से दुर्व्यवहार किया, मकानों के बाहर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए और गोविंद देव जी मंदिर आने वाली महिलाओं से अभद्रता व आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से जयपुर की छवि धूमिल हुई है और सनातन धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

16 मार्च को भी दोहराई गई घटना
विधायक ने आरोप लगाया कि 16 मार्च को भी आमेर रोड और रामगढ़ मोड़ पर इसी तरह की रैली निकालकर फिर से आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन ने ऐसी भड़काऊ रैलियों की अनुमति दी थी? यदि नहीं, तो 14 मार्च की घटना के बावजूद 16 मार्च को दोबारा रैली निकालने की अनुमति कैसे दी गई?

दोषियों और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
विधायक बालमुकुंदाचार्य ने प्रशासन से मांग की है कि  दोनों दिन की घटनाओं में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति इस तरह की रैली निकालने वाले तत्वों पर कार्रवाई हो। वहीं, पुलिस प्रशासन की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आमजन के बीच असंतोष बढ़ सकता है और प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति