तेजी से फैट बर्न करता है जम्पिंग स्क्वॉट्स

आजकल तेजी से लोगों का वजन बढ़ता जा रहा है। इसका एक ही कारण है ब‍िगड़ती द‍िनचर्या। देर रात जगना, घंटों बैठकर काम करना, ऑयली फूड्स को खाने से ये समस्‍या आम हो गई है। इससे लोग कई तरह की बीमार‍ियों से घ‍िरते जा रहे हैं। अगर आप वेट लॉस या मसल्‍स गेन करना चाहते हैं तो एक ही एक्सरसाइज आपके काम की हो सकती है।

आपको बता दें क‍ि जम्पिंग स्क्वॉट्स इन दोनों ही जरूरतों को पूरा करता है। यह एक हाई इंटेंसिटी वर्कआउट है, जो आप आसानी से अपने फ‍िटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। दरअसल शारीरिक ताकत और स्टैमिना बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज का सही चुनाव बहुत जरूरी है। जंप स्क्वाट एक बेहतरीन व्यायाम है, जो न केवल आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है बल्कि सहनशक्ति यानी क‍ि Stamina भी बढ़ाता है।

इस एक्सरसाइज से पैर को मजबूती म‍िलती है। इसके साथ ही ग्लूट्स, कोर और द‍िल के लि‍ए भी ये फायदेमंद है। आज हम आपको अपने इस लेख में जंप स्क्वॉट्स के कुछ अलग-अलग तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके फिट रहने के सपने को पूरा कर सकती है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

बेसिक जंप स्क्वॉट
आपकाे बता दें क‍ि यह जंप स्क्वाट का सबसे आसान और सामान्‍य तरीका है। इसे करने के ल‍िए सीधे खड़े होकर पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना खोल लें। अब घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठ जाएं जैसे आप कुर्सी पर बैठ रहे हों। अब पूरे बल के साथ ऊपर कूदें और फिर धीरे-धीरे वापस स्क्वॉट पोजीशन में आ जाएं। ये प्रक्र‍िया कम से कम 15 से 20 बार दोहराएं।

बॉक्स जंप स्क्वॉट
अगर आप अपनी ताकत और स्टैमिना दोनों को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको बॉक्स जंप स्क्वॉट जरूर ट्राई करना चाह‍िए। इसे करना बेहद ही आसान है। आप अपने सामने एक बॉक्स या किसी ऊंचे प्लेटफॉर्म को रख लें। अब स्क्वॉट पोजीशन से जोर लगाकर बॉक्स पर कूदें और फिर वापस नीचे आ जाएं। ये कम से कम 10 बार जरूर करें।

बर्पी जंप स्क्वॉट
बर्पी जंप स्‍क्वॉट एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट के लिए शानदार ऑप्‍शन हो सकता है। इसे करने के ल‍िए सबसे पहले प्लैंक पोजीशन में आ जाएं। अब स्क्वॉट करें और जोर लगाकर जंप करें। इस प्रक्र‍िया काे कम से कम 10 बार दोहराएं।

आपको बता दें क‍ि जंप स्क्वॉट न सिर्फ मसल्‍स को मजबूती प्रदान करता है बल्कि स्टैमिना भी बढ़ाता है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से शरीर टोन होता है और फिटनेस लेवल सुधरता है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति