छत्तीसगढ़ कई इलाकों में लू का असर

रायपुर

प्रदेश में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. रविवार को कई इलाकों में लू का असर देखने को मिला. राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा.

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर चली. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है. वहीं मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज भी प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि, कल से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति