PSL को ठुकराकर IPL 2025 खेलने आया ये खिलाड़ी तो पीसीबी बोर्ड को लगी मिर्ची, लिया बड़ा एक्‍शन

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की 22 मार्च से शुरुआत हो रही है। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने तैयारी शुरू कर दी है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। उन्‍होंने चोटिल लिजाद विलियम्‍स की जगह ली। ऐसे में बॉश ने पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ दिया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बॉश को लीगल नोटिस भेजा है। पीसीबी ने कॉर्बिन बॉश को अनुबंध संबंधी दायित्वों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

पीएसएल का आईपीएल के साथ ओवरलैप
यह पहला सीजन है जिसमें पीएसएल का आईपीएल के साथ ओवरलैप होगा। आईपीएल 22 मार्च से 25 मई तक चलेगा और पीएसएल 11 अप्रैल से 18 मई तक चलेगा। जनवरी में आयोजित पीएसएल ड्राफ्ट में पेशावर जाल्मी ने डायमंड श्रेणी में बॉश को चुना था। लेकिन 8 मार्च को मुंबई इंडिंस ने घोषणा की कि वह उनकी टीम में चोटिल लिजाद विलियम्स की जगह लेंगे।

कॉर्बिन बॉश को लीगल नोटिस
पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, "कानूनी नोटिस उनके एजेंट के माध्यम से दिया गया था और खिलाड़ी से उनकी पेशेवर और संविदात्मक प्रतिबद्धताओं से हटने के उनके कदम को उचित ठहराने के लिए कहा गया है। पीसीबी प्रबंधन ने लीग से उनके जाने के नतीजों को भी रेखांकित किया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके जवाब की अपेक्षा की है। पीसीबी इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा।"

PSL विंडो को बदला गया था
पीएसएल फ्रेंचाइजी बॉश पर कार्रवाई कर सकती हैं। उन्हें चिंता है कि इससे खिलाड़ियों के लिए PSL के साथ साइन अप करने और फिर IPL में जाने की मिसाल कायम हो सकती है। पीसीबी ने विदेशी खिलाड़ियों की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार करने के उद्देश्य से PSL विंडो को बदल दिया था। जब पीएसएल फरवरी-मार्च विंडो में था तो खिलाड़ी SA20, ILT20 और BPL में व्‍यस्‍त रहते थे।

पिछले साल जब विंडो बदली गई थी तब तय हुआ कि आईपीएल ऑक्‍शन के बाद पीएसएल ड्राफ्ट आयोजित होगा। इससे विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता के बारे में अधिक स्पष्टता हो सके। इस सीजन में आईपीएल नीलामी नवंबर 2024 में और पीएसएल ड्राफ्ट जनवरी 2025 में आयोजित किया गया था। PSL ड्राफ्ट में डेविड वार्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वान डेर डूसेन और केन विलियमसन शामिल थे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति