Indore में रामनवमी की तैयारी, रणजीत हनुमान मंदिर को सजाने में लगी कारीगरों की टीम

इंदौर

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है। आयोजन में क्या कुछ ऐसे लेकर पूरी प्लानिंग भी की जा चुकी है। आगामी रविवार को भक्त मंडल के सदस्यों के साथ ऐसे लेकर बैठक की जाएगी।।

रणजीत हनुमान मंदिर में राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी  ने बताया- आयोजन को लेकर भक्त मंडल के प्रमुख सदस्यों के साथ एक बैठक हाल ही में की जा चुकी है। बैठक में तय किया गया है कि राम नवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु श्री राम शीश महल में विराजेंगे। पूरे मंदिर परिसर को शीश महल की तरह तैयार किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत में सुबह 6 बजे सात दिवसीय अखंड रामायण की स्थापना होगी। 8.30 से भगवान राम का महाभिषेक शुरू किया जाएगा। सुबह 9 बजे से श्रृंगार शुरू किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती की जाएगी। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

हनुमान जन्मोत्सव पर मथुरा-वृंदावन का दृश्य

मंदिर के पुजारी ने बताया- 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर मथुरा-वृंदावन का दृश्य यहां देखने को मिलेगा। 11 अप्रैल की रात में बाबा का महाभिषेक किया जाएगा। बाबा का श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर साल अलग-अलग थीम पर मंदिर सजाया जाता है। इस बार पूरा मथुरा-वृंदावन की थीम यहां देखने को मिलेगी। भगवान के श्रृंगार से लेकर सजावट यहां तक की मंदिर के पुजारी और भक्त मंडल के सदस्य भी वहीं की वेशभूषा में रहेंगे।

महिलाओं को भी गोपियों की वेशभूषा में आने के लिए कहा जाएगा। इसके साथ ही मथुरा-वृंदावन से मंदिर को सजाने के लिए टीम भी अप्रैल माह की शुरुआत में आ जाएगी। मंदिर परिसर में गोमाता को भी लाया जाएगा।

रविवार को होगी बैठक, देंगे जिम्मेदारी

 आयोजन को लेकर भक्त मंडल के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इसे लेकर रविवार को एक बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई है। बैठक में बड़ी संख्या में भक्त मंडल के सदस्य शामिल होंगे। हर साल की तरह इस साल भी क्या कुछ व्यवस्था रहेगी इसे लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति