टीम इंडिया के सबसे बड़े संकटमोचक बने श्रेयस अय्यर ने कहा- टीम को मिली अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाने का था मेरा काम

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नंबर चार पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया के सबसे बड़े संकटमोचक बने श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनका काम टीम को मिली अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाने का था। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने माना है कि फाइनल में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। उनके पास अच्छे स्पिनर थे। वे स्पिन को अच्छी तरह से कैसे खेल पाए? इस पर भी उन्होंने बयान दिया है।

श्रेयस अय्यर ने क्रिकइट को दिए इंटरव्यू में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नंबर चार पर दमदार बल्लेबाजी करने को लेकर कहा, "नंबर 4 के रूप में मेरी भूमिका में, गति को बनाए रखना और अपनी मनचाही शुरुआत के बाद पारी को आगे बढ़ाना जरूरी था। मुझे समझ में आ गया कि मेरी भूमिका साझेदारी बनाना और टीम के लिए एक मंच तैयार करना है।"

दुबई में स्पिन को अच्छी तरह से खेलने पर उन्होंने कहा, "यह वैसा ही है जैसे हम स्पिनिंग ट्रैक पर खेलते हुए बड़े हुए हैं, खासकर मुंबई में जहां आपको विकेट पर मुश्किल से घास दिखती है। मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही सीख लिया था कि आपको अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहिए और फुटवर्क मजबूत होना चाहिए।" श्रेयस अय्यर ने लगभग हर मैच में रन बनाए थे। ऐसा ही प्रदर्शन उनका वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अच्छी पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने कहा, "सिंगल लेना आसान नहीं था, क्योंकि वे (न्यूजीलैंड) एक योजना के अनुसार गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें पता था कि उस विकेट पर कैसे खेलना है। ब्रैसवेल और सैंटनर दोनों ही बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे।" कुछ ही समय में बड़े-बड़े खिताब जीतने पर श्रेयस ने कहा, "यह मेरे लिए एक उपलब्धि है। यह अहसास अवास्तविक था। व्हाइट जैकेट पहनने का एक गहरा पल। यही तो हम सपने देखते हैं।"

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति