योगी सरकार ने फिर आईपीएस अफसरों के तबादलों का बड़ा कदम उठाया, 32 IPS अफसरों को दी नई जिम्मेदारी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर आईपीएस अफसरों के तबादलों का बड़ा कदम उठाया है। इस बार कुल 32 आईपीएस अफसरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनात किया गया है। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महत्वपूर्ण तैनाती:
– डॉ. प्रीतिंदर सिंह को डीआईजी पीएसी मध्य जोन बनाया गया है, वे पहले डीजीपी मुख्यालय से अटैच थे।
– आलोक कुमार को संभल का सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है।
– अपर्णा कुमार को डीआईजी मानवाधिकार लखनऊ में तैनात किया गया है।
– अशोक कुमार को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
– एलवी एंटोनी देव कुमार को एडीजी रूल्स एंड मैनुअल लखनऊ का कार्यभार सौंपा गया है।
– अतुल शर्मा को डीआईजी पीएसी कानपुर अनुभाग सौंपा गया है।
– शैलेंद्र कुमार राय को एसपी लोक शिकायत डीजीपी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।
– देवेंद्र कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
– आयुष श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है।
– इसके अलावा आलोक कुमार को संभल का सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण तैनाती:
– बजरंगबली को सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर,
– कमलेश बहादुर को सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली,
– लाल भरत कुमार पाल को सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी नोएडा,
– दिनेश यादव को सेनानायक 41वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद,
– अजय प्रताप को सेनानायक 48वीं वाहिनी PAC सोनभद्र,
– अनिल कुमार यादव को डीसीपी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट,
– रोहित मिश्रा को एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ PAC बाराबंकी,
– नेपाल सिंह को सेनानायक 39वीं वाहिनी PAC मिर्जापुर,
-शिवराम यादव को एसपी पीटीएस मेरठ,
– दीपेंद्र नाथ चौधरी को डीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है।

प्रमोशन के बाद DIG बने 12 अफसरों को मिली तैनाती:
प्रमोशन के बाद 12 आईपीएस अफसरों को डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से कुछ प्रमुख तैनाती इस प्रकार हैं:

– हेमंत कुटियाल को डीआईजी एसएसएफ लखनऊ,
– स्वप्निल ममगाई को डीआईजी पीएसी मेरठ
– शालिनी को डीआईजी पीएसी मुरादाबाद,
– अरुण कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी पीएसी अयोध्या अनुभाग,
– डी प्रदीप कुमार को पुलिस महानिरीक्षक/अतिरिक्त सचिव पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ,
– कमला प्रसाद यादव को डीआईजी एंटी करप्शन लखनऊ,
– सूर्यकांत त्रिपाठी को डीआईजी फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ,
– विकास कुमार वैद्य को डीआईजी स्थापना डीजीपी मुख्यालय लखनऊ,
– तेज़ स्वरूप सिंह को डीआईजी कार्मिक डीजीपी मुख्यालय लखनऊ,
– सुनीता सिंह को डीआईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ,
– राजेश कुमार सक्सेना को डीआईजी पीटीएस सुल्तानपुर,
– हृदयेश कुमार को डीआईजी ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति