पलासिया थाना क्षेत्र से कारोबारी का चालक 90 लाख रुपये कीमती लग्जरी कार लेकर फरार, GPS से ट्रैक कर पकड़ा

इंदौर
पलासिया थाना क्षेत्र से कारोबारी का चालक 90 लाख रुपये कीमती लग्जरी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जीपीएस से लोकेशन ट्रैस कर आरोपी चालक को पकड़ लिया है। आरोपी कार बेचने की फिराक में था।

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
पुलिस के मुताबिक शुभ-लाभ रेसिडेंसी(खजराना) निवासी राकेश अग्रवाल ने चालक दुर्गेश तंवर निवासी न्यू हरसूद खंडवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। राकेश के मुताबिक चालक सोमवार को कार(एमपी 09जेडजेड 099) लेकर गायब हो गया। राकेश ने उसको कॉल लगाया लेकिन मोबाइल बंद मिला। उसे शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन निकाली। कार में जीपीएस लगा हुआ था। पुलिस ने लोकेशन ट्रैस कर आरोपित इटारसी रोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

रिक्शा चालक ने फांसी लगाई
चंदननगर थाना क्षेत्र में रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव का पोस्ट मार्टम करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक सिरपुर निवासी 32 वर्षीय शुभम पुत्र कमल ने फांसी लगाई है।शुभम की पत्नी मायके गई है। मंगलवार सुबह सो कर नहीं उठने पर स्वजन ने पुलिस को सूचना दी।

खड़े ट्रक से दो ट्रक टकराए,एक चालक की मौत
तेजाजी नगर ब्रिज पर ट्रक में भिड़ंत हो गई। एक चालक की हादसे में मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। हादसा खराब स्थिति में खड़े ट्रक के कारण हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव का पोस्ट मार्टम करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार रात का है। तेजाजी नगर ब्रिज पर कनाड़िया से राऊ की ओर जा रहा ट्रक अचानक खराब हो गया। चालक ने उसे यथा स्थिति में छोड़ दिया। पीछे से तेज रफ्तार में आया ट्रक खड़े ट्रक से टकरा गया। उसकै कैबिन दब गया। पीछे से दूसरा ट्रक आया और वह भी टकरा गया। दोनों के चालक कैबिन में दब गए। पुलिस मौके पर पहुंची और कैबिन में दबे चालकों को निकाला। घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक ट्रक के चालक देवीसिंह पुत्र भागचंद निवासी बैरसिया भोपाल की मौत हो गई। शारदा एलोपन और मोहम्मद फारुख का उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से तीनों ट्रकों को हटवाया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति