आलीराजपुर के बोरकुआं 13 वर्षीय एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपित गिरफ्तार

आलीराजपुर
जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम बोरकुआं 13 वर्षीय एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। तीन आरोपितों ने पीड़िता की मां की दुकान के भीतर बालिका को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों सहित साथ देने वाले दो अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार देर शाम की है। बोरकुआं निवासी कक्षा छटी की छात्रा परीक्षा देकर अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान बोरकुआं के पटेल फलिया का अजमेर रावत बाइक पर आया और दोनों को साथ गांव तक चलने को कहा। दोनों मां बेटी बाइक पर बैठ गईं। इसके बाद अजमेर ने दोनों को पीड़िता की मां की बोरकुआ में रोड किनारे स्थित दुकान पर छोड़ा। यहां कुछ देर बाद पीड़िता की मां दुकान के पीछे स्थित अपने घर चली गई। यहां अजमेर ने अपने चार दोस्त राहुल रावत, अरविंद रावत, नीलेश रावत व राकेश रावत को बुलाया तथा तीन लोगों ने बालिका को डरा धमकाकर दरिंदगी की। जबकि दो आरोपी दुकान के बाहर बाइक पर बैठ कर निगरानी कर रहे थे।

मामला गंभीर होने से पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पूरी रात सर्चिंग कर अलसुबह सभी आरोपितों को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने बताया कि सभी आरोपित के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओ में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं इस मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी ट्वीट कर सरकार और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर हमला बोला है। यादव ने लिखा कि प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार और नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नंबर एक पर है। साथ ही अपने ट्वीट में उन्होंने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति