कलेक्टर ने कार्यों की गति बढ़ाने तथा गुणवत्ता के साथ कार्यों की समय-सीमा सुनिश्चित करते हुए पूर्णता पर दिया बल

अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिला मुख्यालय स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम अनूपपुर श्री सुधाकर सिंह बघेल, अधीक्षण यंत्री विद्युत श्री गोस्वामी, तहसीलदार श्री अनुपम पाण्डेय, नायब तहसीलदार श्री मंगलदास चक्रवर्ती सहित रेलवे, सेतु निगम के अधिकारी एवं संविदाकार उपस्थित थे।

रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने जनहित में कार्यों की गति बढ़ाकर कार्यों की पूर्णता के संबंध में अधिकारियों को समय-सीमा सुनिश्चित करते हुए कार्यों की पूर्णता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कहीं कोई कमी नही हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने आरओबी कार्य स्थल के कार्यों का जायजा लेते हुए ऊर्जा विभाग, सेतु निगम, रेलवे के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आरओबी कार्य के लिए ऊर्जा विभाग द्वारा अण्डरग्राउण्ड वायरिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एक दिवस के अन्दर केबल ज्वाईंटिंग एवं चार्जिंग कार्य कर लिया जाएगा। जिस पर कलेक्टर ने अनावश्यक विद्युत पोल एवं लाईन को हटाए जाने तथा गटर लांचिंग संबंधी कार्य को प्रारंभ करने के संबंध में रेलवे विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों को कहा कि वह समय-समय पर स्वयं कार्य की मॉनीटरिंग मौके पर आकर करेंगे। उन्होंने मौके पर रेलवे लाईन क्रासिंग में ट्रेनों की आवाजाही के दौरान लोगों के द्वारा रेलवे लाईन क्रास किए जाने पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम को कोटवारों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनहित की सुरक्षा के लिए अन्य प्रबंध भी सुनिश्चित करने अमले को निर्देश दिए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति