पुराना बस स्टैंड, स्टेशन रोड और बैजनाथपारा में चला बुलडोजर

रायपुर

शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर निगम रायपुर ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में मंगलवार को अवैध कब्जों पर कहीं बुलडोजर चला, नालियों पर बनाए गए पाटे तोड़े गए और ठेलों-गुमटियों को हटाकर सड़कें साफ की गईं. नगर निगम जोन 2 और जोन 4 की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त कार्रवाई कर सैकड़ों कब्जाधारियों पर शिकंजा कस दिया. इस दौरान हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

जोन 4 की कार्रवाई: अवैध पाटे तोड़े, सड़क से कब्जा हटाया
नगर निगम जोन 4 की टीम ने मल्टी-लेवल पार्किंग, पुराना बस स्टैंड और एवरग्रीन चौक से बैजनाथपारा तक नालियों पर बनाए गए अवैध पाटों को तोड़ने की कार्रवाई की. 8 बड़े पाटों को हटाया गया, जिससे सफाई में आ रही बाधाओं को दूर किया गया. साथ ही अवैध ठेले और गुमटियों को हटाकर सड़क पर रखे सामानों को जब्त किया गया. इस अभियान के दौरान करीब 8500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

जोन 2 की कार्रवाई: रेलवे स्टेशन रोड और खालसा स्कूल मार्ग से अतिक्रमण हटाया
नगर निगम जोन 2 और नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने स्टेशन रोड, फाफाडीह चौक और खालसा स्कूल मार्ग पर अभियान चलाया. यातायात पुलिस बल के सहयोग से लगभग 22 ठेले और गुमटियों को हटाया गया. इन इलाकों में अवैध अतिक्रमण से राहगीरों और वाहनों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई. इस दौरान करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

बता दें कि नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सभी जोनों में यह अभियान चलाया जा रहा है. नगर निवेशक आभाष मिश्रा और जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा अवैध कब्जों को हटाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति