भोपाल में रंग पंचमी पर कांग्रेस नेताओं ने रंग पंचमी का नाम बदलकर ‘कर्ज पंचमी’ रख दिया, मोहन यादव सरकार को घेरा

भोपाल
त्योहार कोई भी हो लेकिन कहीं ना कहीं राजनीति उसमें जरूर जगह बना लेती है. ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रंग पंचमी पर देखने को मिला, जहां पर कांग्रेस नेताओं ने रंग पंचमी का नाम बदलकर 'कर्ज पंचमी' रख दिया. कांग्रेस ने लोगों के साथ सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज की जानकारी देते हुए यह पर्व मनाया. इस दौरान कांग्रेस के नेताओं के हाथ में कर्ज पंचमी की तख्तियां भी थीं. मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार 6000 करोड़ रुपये का और कर्ज लेने जा रही है. सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने एक अनूठा तरीका अपनाया. भोपाल में कांग्रेस के नेता मनोज शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ हाथों में तख्तियां लेकर लोगों के बीच 'कर्ज पंचमी' मनाई.

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने बताया कि सरकार लगातार कर्ज लेती जा रही है, जिससे पूरे मध्य प्रदेश की जनता कर्ज में डूब गई है. इसी बात को लेकर रंग पंचमी के अवसर पर लोगों के बीच संदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार मध्य प्रदेश को 4,34,000 करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबा चुकी है. कांग्रेस का दावा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ही अभी तक 53,000 करोड़ का तो कर्ज ले लिया है. अब 6000 करोड़ के कर्ज के साथ सरकार 59,000 करोड़ के कर्ज में दब गई है जबकि पहले ही मध्य प्रदेश पर पूर्व की सरकारों ने सर्वाधिक कर्ज ले रखा है.

धार्मिक पर्व को हमेशा से बदनाम करती आई है कांग्रेस- बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि रंग पंचमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के कांग्रेस के नेता हमेशा से धार्मिक पर्व को राजनीति का जरिया बनाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कई बार धार्मिक पर्व को बदनाम करने के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रदर्शन किए हैं लेकिन मध्य प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह जानती है कि विकास कौन करता है? मध्य प्रदेश में लगातार विकास हो रहे हैं. कांग्रेस गर्त में जा रही है, इसलिए धार्मिक पर्व पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति