ग्वालियर में पुस्तक मेले का आयोजन 22 से 29 मार्च तक

ग्वालियर
स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सुविधा के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सस्ती दर पर स्कूली पुस्तकें, कॉपियाँ एवं स्कूल में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी।  

जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक कुमार ने ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में 22 मार्च से आयोजित किए जाने वाले पुस्तक मेले की तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी एवं पुस्तक प्रकाशक एवं विक्रेता भी उपस्थित थे।

पुस्तक मेले के पंजीयन के लिये 17 मार्च तक तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक जिनका पंजीयन होगा उन्हें दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगा। उन्होंने पुस्तक मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, फूड जोन आदि की व्यवस्थायें संबंधित अधिकारियों को समय रहते करने के निर्देश दिए हैं। पुस्तक मेला दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जायेगा। पुस्तक मेले का अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को लाभ मिले, इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति