स्मार्ट सिटी के तहत शहर में हुए विरासत के संरक्षण और विकास कार्यों को संयोजित कर बनाई कॉफी टेबल बुक

ग्वालियर
ग्वालियर शहर में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत समृद्ध विरासत को आधुनिकता के साथ सजाने – संवारने से संबंधित कार्यों और शहर के विकास की दिशा में जुड़े आयामों को समायोजित कर “काफी टेबल बुक” तैयार की गई है। इसकी एक ई-बुक भी तैयार की गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा बुधवार को इस “काफी टेबल बुक” का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से ग्वालियर शहर के सौंदर्यीकरण व विकास में बड़ा बदलाव आया है। अब शहर के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित अधोसंरचना के प्रति अपनत्व का भाव रखकर इसके संरक्षण में योगदान दें।

मोतीमहल स्थित ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में “कॉफी टेबल बुक” तैयार करने वाली सहयोगी संस्था टाइम्स ऑफ इंडिया पब्लिकेशन व कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कॉफी टेबल बुक की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक ग्वालियर के दूरदर्शी दृष्टिकोण और आधुनिकता को ऐतिहासिक धरोहर के साथ समाहित करने के सफल प्रयासों को इस कॉफी टेबल बुक में बखूबी ढंग से संजोया गया है।   

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के माध्यम से शहर में हुए महत्वपूर्ण बदलावों का इस बुक में उल्लेख किया गया है। ग्वालियर के सतत विकास और नवाचार की दिशा में किए गए कार्य की बुकलेट के माध्यम से नागरिक जान सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति