महिला वनडे विश्व कप के लिए BCCI की बैठक में लिए जाएंगे कड़े फैसले, इस तरह की स्पॉन्सरशिप होगी बंद

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की कोलकाता में 22 मार्च को होने वाली आपात बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए जाने हैं। इस बैठक के दौरान महिला वनडे विश्व कप के लिए आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। इसके अलावा इस साल होने वाले वैश्विक टूर्नामेंट के लिए वेन्यू का भी चयन किया जाएगा। बैठक गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच ईडन गार्डंस पर होने वाले आईपीएल के पहले मैच के दौरान होगी ।

बीसीसीआई ने पिछली बार 2013 में महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी। बैठक के एजेंडे में महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए आयोजन समिति का गठन और टूर्नामेंट के आयोजन स्थलों पर चर्चा शामिल है। भारतीय टीम दो बार 50 ओवरों के विश्व कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन जीत नहीं सकी। शीर्ष परिषद 2025-26 घरेलू सत्र के ढांचे को भी अंतिम रूप देगी। भारत को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी है जिसके लिये मैचों के आयोजन स्थलों पर भी फैसला लिया जाएगा।

नए पदाधिकारियों के आने के बाद बोर्ड के बैंक खातों पर हस्ताक्षर के लिए अधिकृत व्यक्ति के नाम को भी मंजूरी दी जाएगी। इस महीने की शुरूआत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीसीसीआई से आईपीएल के दौरान सभी तरह के तंबाकू और शराब के प्रचार पर रोक लगाने के लिए कहा था। यह मसला भी बैठक में रखा जाएगा, जिसमें तंबाकू और क्रिप्टो करेंसी से जुड़े स्पॉन्सर भी शामिल हैं। उम्मीद है कि आने वाले महिला वैश्विक आईसीसी टूर्नामेंट में इस तरह के विज्ञापन कम से कम स्टेडियम में नहीं लगेंगे।

आईपीएल 2025 से ही इसकी शुरुआत हो सकती है। आईपीएल में शायद ही स्टेडियम में तंबाकू, शराब, सट्टेबाजी और क्रिप्टो से जुड़े विज्ञापन नजर आएं। बीसीसीआई समेत बाकी खेल संघों को बीसीसीआई ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति