रंग पंचमी पर नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली का अध्ययन दल का खारी के होम स्टे का भ्रमण

रंग पंचमी पर नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली का अध्ययन दल का खारी के होम स्टे का भ्रमण

ग्रामीणों द्वारा तिलक गुलाल लगाकर किया गया स्वागत

भोपाल
 नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली का 16 सदस्यीय अध्ययन दल रंग पंचमी के दिन भोपाल के पास खारी ग्राम में दो होम स्टे की सुविधाओं का भ्रमण करने पहुँचा, ग्रामीणों द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत किया गया एवं स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का अनुभव भी दिया गया। अध्ययन दल ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्‍ला ने कहा की “नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के अध्ययन दल ने ग्रामीण होम स्टे का भ्रमण कर प्रदेश के समृद्ध सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर के साथ-साथ सतत पर्यटन को भी सराहा है। टूरिज्म बोर्ड लगातार ग्रामीण पर्यटन के जरिये ग्रामीणों को रोजगार एवं जीवन यापन के अवसर प्रदान कर रहा है, इसके साथ ही पर्यटकों को ग्रामीण अंचल का अनोखा अनुभव भी मिल रहा है।”

खारी ग्राम के होम स्टे की सुविधाओं के भ्रमण के दौरान अध्ययन दल के
मुकेश अग्रवाल (मेजर जनरल),
प्रकाश प्रवीण सिद्धार्थ, (आई आर एस)
मनीष देशपांडे (कमोडोर) ,
गुरप्रीत सिंह मान (ब्रिगेडियर),
बिजित राज रेग्मी (कर्नल, नेपाल) ,
कैलेक्स मिगाबो (कर्नल, रवांडा)
आशीष कुमार (एयर कमोडोर),
खालिद अल-मुसैदी (कर्नल),
प्रमोद मिश्रा (ब्रिगेडियर),
मनीष नागपाल (ब्रिगेडियर) ,
पंकज मित्तल (एयर कमोडोर)
माईओ आंग(कर्नल, म्यांमार),
सुदीप दास गुप्ता (ब्रिगेडियर),
प्रिस्को जूनियर टैबो (कर्नल,फिलीपींस)
शैलेंद्र बिष्ट (ब्रिगेडियर)
और एमवी ओर्पे (कैप्टेन) मौजूद रहे।

अध्ययन दल ने खारी गांव के होमस्टे के भ्रमण के दौरान स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी लिया साथ ही ग्रामीण जीवनशैली, संस्कृति और परंपराओं को नज़दीक से जाना। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उनकी दिनचर्या, खान-पान और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही दल के मुखिया मेजर जनरल, मुकेश अग्रवाल ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की सराहना करते हुए कहा मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहा है। यह सुखद अनुभव रहा, उन्होंने कहा कि कई देशों को मध्य प्रदेश से ग्रामीण पर्यटन के विकास के बारे में सीखने की जरूरत है।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश के टूरिज्म डेस्टिनेशन एवं ग्रामीण पर्यटन पर दो प्रेजेंटेशन दिए गए। यह अध्ययन दल 16 से 20 मार्च तक मध्यप्रदेश दौरे पर है। यह होमस्टे का भ्रमण अध्ययन दल के सदस्यों के लिए मध्य प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को समझने का एक अनूठा अवसर था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति