बीकानेर में तीन परिवार के सदस्यों के शव मिले, जिनमें पति, पत्नी और उनकी जवान बेटी शामिल

बीकानेर
राजस्थान के बीकानेर जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। बीकानेर के वल्लभ गार्डन इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिले हैं। परिवार में तीन ही सदस्य रहते थे। पड़ोसियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से घर में कोई आवाजाही नजर नहीं आई थी। बुधवार देर रात को जब कॉलोनी में दुर्गंध फैली तो स्थानीय लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिवार के रिश्तेदारों को भी कॉल करके बुलाया गया। रिश्तेदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। घर में घुसकर देखा तो पति, पत्नी और जवान बेटी के शव पड़े हुए मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर एसपी कावेंद्र सागर भी मौके पर पहुंचे।
दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना

बिजली और पानी की फिटिंग का कार्य करने वाले 50 वर्षीय नितिन खत्री के परिवार में यह घटनाक्रम हुआ है। वल्लभ गार्डन में चिराग होटल के सामने वाली गली में नितिन अपनी पत्नी रजनी और 18 वर्षीय बेटी जेसिका के साथ रहते थे। वे बिजली और पानी फिटिंग के काम में आने वाले उपकरणों की दुकान के मालिक भी थे। उनकी पत्नी रजनी भी नितिन के साथ दुकान संभालती थी और बेटी जेसिका फिलहाल पढ़ाई कर रही थी। पिछले करीब 8-10 दिन से घर में कोई आवाजाही नहीं हुई। जब कॉलोनी में दुर्गंध फैली तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया।

एक शव फंदे से लटका हुआ मिला, दो फर्श पर पड़े थे

बीकानेर एसपी कावेंद्र सागर ने बताया कि सूचना मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की टीम वल्लभ गार्डन स्थित नितिन खत्री के घर पहुंची। पुलिस टीम ने जब घर में प्रवेश किया नितिन खत्री का शव एक कमरे की छत पर लगे हुक में फंदे से लटका हुआ मिला। 45 वर्षीय रजनी और 18 वर्षीय जेसिका के शव फर्श पर पड़े मिले थे। तीनों शवों को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के नजदीकी सदस्यों के सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस का मानना है कि करीब 7-8 दिन पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। शव सड़ने के कारण आसपास के घरों तक दुर्गंध फैल गई थी।

सामूहिक सुसाइड या हत्या के बाद आत्महत्या

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत कैसे हुई। इसकी जांच की जा रही है। एसपी सागर बताते हैं कि तीनों ने सामूहिक सुसाइड किया है या नितिन द्वारा पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुद फंदे पर झुला। इसका पता लगाया जा रहा है। एसपी का कहना है कि घर में तलाशी ली गई लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नितिन की दुकान अच्छी चल रही थी। ऐसे में परिवार में कोई आर्थिक तंगी नहीं थी। इसके बावजूद भी ये घटनाक्रम क्यों हुआ, इसे लेकर लोग अचंभित हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति