राधिका सैनी ने जूडो में स्वर्ण पदक जीत, नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया

मुरादाबाद
 दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा राधिका सैनी ने जूडो में शानदार प्रदर्शन कर मुरादाबाद और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राधिका ने जूनियर वर्ग की जुडो की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है. इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने नेशनल प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

माता-पिता को दिया जीत का श्रेय
राधिका ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और स्कूल के शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन का परिणाम है. राधिका का सपना है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय पदक जीतें. राधिका की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस सफलता से अन्य छात्रों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी.

इससे पहले भी जीत चुकी है दर्जनों मेडल
राधिका इससे पहले भी एक दर्जन से अधिक मेडल जीत चुकी है. उन्होंने बंडल स्तरीय राज्य स्तरीय सहित कई प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किया था जहां से गोल्ड सिल्वर आदि मेडल हासिल किए हैं. उनका कहना है कि वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ाकर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं और देश के लिए खेलना चाहती हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति