नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

बीजापुर

जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में आज तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान का बलिदान हो गया है। वहीं नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं। वहीं हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है।

बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा के पास थाना गंगालुर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हो गई।

मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान का बलिदान हो गया है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद के जंगली क्षेत्र गंगालुर थाना इलाके के तोड़का एंड्री के जंगल में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है।

मुठभेड़ में बीजापुर में 18 माओवादियों के मारे जाने की खबर है. वहीं, कांकेर में 4 नक्सली ढेर हुए है. दोनों जगह मिलाकर 22 नक्सली ढेर हुए हैं. नक्सल  एडीजी  विवेकानंद सिन्हा ने जी मीडिया से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की है. 

बीजापुर में 18 नक्सली ढेर
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर में पुलिस के जवानों को सूचना मिली थी कि  कि गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी को इलाके में भेजा गया. जहां पहले से मौजूद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों की टीम भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दी. जवानों ने इस मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सलियों को ढेर किया है. 

नक्सल मुठभेड़ मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा –
बीजापुर-दंतेवाड़ा के गंगलूर में सुबह से मुठभेड़ जारी है. 18 नक्सलियों के शव गंगलूर से बरामद किए हैं. एक जवान नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए हैं. छत्तीसगढ़ की पूरी सरकार शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ी है. जवानों की भुजाओं की ताकत पर बड़ा ऑपरेशन सफल हुआ है. बीजापुर नक्सलवाद का एक बड़ा क्षेत्र है. समूचा बस्तर, बीजापुर लाल आतंक से मुक्त होगा. समूचा बस्तर, बीजापुर अब बदल रहा है. नक्सलियों के शव का चिन्हांकन होना बचा है..

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति