अवैध कब्जे पर कार्रवाई के खिलाफ डिप्टी सीएम साव के बंगले का स्थानीय लोगों ने घेराव

बिलासपुर

शहर के लिंगियाडीह क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई का विरोध तेज हो गया है. बुधवार को निगम ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई की. इस कार्रवाई के खिलाफ देर रात स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर डिप्टी सीएम अरुण साव के बंगले का घेराव कर दिया और निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई.

लिंगियाडीह मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जे के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही. इस दौरान निगम की टीम के साथ विवाद की स्थिति बनी रही. निगम आयुक्त अमित कुमार के आदेश पर लिंगियाडीह सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत मंगलवार को लिंगियाडीह सड़क के दोनों किनारों के साथ-साथ अपोलो रोड में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया. वहीं बुधवार को भी यह कार्रवाई जारी रही.

इस बीच क्षेत्र के लोग निगम की टीम से कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे. उनका कहना था कि पहले 60 फीट तक ही कार्रवाई करने की बात कही थी, जिसे अब बढ़ाकर 80 फीट तोड़ने की किया जा रहा है. इसी को लेकर निगम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया. लोग जेसीबी के सामने खड़े होकर विरोध करने लगे. निगम की इस कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनें लगाई गई थी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति