स्कोप फुटसल लीग के क्लब टीम की जर्सी हुई लांच

भोपाल
 स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के फुटसल अरेना का भव्य शुभारंभ 21 मार्च को स्कोप फुटसल लीग के आगाज के साथ किया जाएगा। यह रोमांचक टूर्नामेंट 21 से 24 मार्च तक विश्वविद्यालय परिसर में हाल ही में निर्मित फुटसल अरेना में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आज स्कोप फुटसल लीग में भाग लेने वाली क्लब टीमों की आधिकारिक जर्सी लॉन्च की गई। जर्सी लॉन्चिंग कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय सिंह, कुलसचिव डॉ. सितेश सिन्हा और मुख्य वित्त लेखा अधिकारी श्री विनीत शुक्ला ने संयुक्त रूप से क्लब टीमों की जर्सी लॉन्च की। इस दौरान सभी क्लब टीमों के कैप्टेन्स भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. विजय सिंह ने कहा स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी न केवल अकादमिक उत्कृष्ट के लिए समर्पित है बल्कि खेलों और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। फुटसल अरेना के शुभारंभ के साथ हमें विश्वास है कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म साबित होगा। इस रोमांचक प्रतियोगिता के साथ स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी खेल जगत में एक नई पहचान बनाने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट में भोपाल की 17 सर्वश्रेष्ठ फुटसल टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार पूलों में विभाजित किया गया है।
 
पूल A: गोरखा एफसी, रॉ एफसी, नवाब एफसी, मैदान एफसी।

पूल B: कसोल टाइगर एफसी, अंकुर एफसी, गॉडज़िला एफसी, पीस मेकर एफसी।

पूल C: टीटीएनएस जूनियर एफसी, स्मैश एफसी, आरएनटीयू एफसी, एसजीएसयू एफसी।

पूल D: सेंट्रल बे एफसी, एस्पीरियन एफसी, शूटिंग स्टार एफसी, गेम ऑन एफसी, एटॉमिक एफसी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति