पूर्व स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2025 पर बड़ा ऐलान किया

नई दिल्ली
 आईपीएल 2025 शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। टूर्नामेंट में हर टीम एक से बढ़कर धाकड़ खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर रही है। अब दौर है टूर्नामेंट के प्लेऑफ की भविष्यवाणी का। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और ऑस्ट्रेलिया पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने क्रिकबज से बात करते हुए अपनी टॉप 4 टीमें बताई।

कौन-कौन-सी 4 टीमें आईपीएल 2025 प्लेऑफ में पहुंचेंगी?
वीरेंद्र सहवाग ने हालांकि सबसे रोचक 4 टीमों को चुना है। सहवाग ने अपनी टॉप 4 टीमें बताई हैं- मुंबई इंडियंस (MI), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)। इसका सीधा मतलब है कि सहवाग को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा अपनी डोमेस्टिक टीम बेस्ट फ्रेंचाइजी यानी दिल्ली कैपिटल्स पर भी भरोसा नहीं है।

मुंबई और हैदरबाद जीत चुके हैं आईपीएल का खिताब
मुंबई इंडियंस ने 5 बार रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता है, जबकि फिलहाल टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या हैं। उन्होंने पिछले सीजन हिटमैन को रिप्लेस किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर डेविड वॉर्नर की लीडरशिप में कमाल किया था। टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं। पिछले सीजन उसने फाइनल तक का सफर तय किया था।

पंजाब और लखनऊ नए कप्तान के साथ रचना चाहेंगे इतिहास
प्रीति जिंटा की सहमालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स को अपने पहले खिताब का इंतजार है। अच्छी बात यह है कि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, अय्यर को उतना श्रेय नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था। सहवाग की आखिरी पसंद लखनऊ सुपर जायंट्स है। केएल राहुल की कप्तानी में टीम का हाथ खाली रहा था और इस बार ऋषभ पंत टीम को लीड करेंगे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति