ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मैच में आठ विकेट से हराया

ऑकलैंड
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेथ मूनी (75) और जॉर्जिया वोल (नाबाद 50) ने तूफानी अर्धशतक बनाए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने हुए पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े। ली ताहुहु ने 11वें ओवर में बेथ मूनी को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।

बेथ मूनी ने 42 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए (75) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद 13वें ओवर में ली ताहुहु ने फोबे लिचफील्ड (दो) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर (138) रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। जॉर्जिया वोल ने 31 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए (नाबाद 50) रन बनाये। एलिस पेरी (तीन) रन बनाकर नाबाद रही। न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुहु ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 47के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गवां दिए। कप्तान सूजी बेट्स (14) और जॉर्जिया प्लिमर (27) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने मोर्चा संभाला।

दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए तेजी के साथ रन बनाये। अमेलिया केर ने 46 गेंदों में पांच चौकों की मदद से (नाबाद 51) रनों की पारी खेली। सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (नाबाद 39) रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो 137 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन और ताहलिया मैकग्राथ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति