राजस्थान के सीएम ने गृहमंत्री समेत 10 से ज्यादा नेताओं से की मुलाकात

जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। गुरुवार शाम को शर्मा दिल्ली स्थित संसद भवन पहुंचे। यहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश की विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की।

शर्मा ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में भेंट की। इसके अलावा उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राजस्थान में वित्तीय संसाधनों का आवंटन, राज्य की आर्थिक विकास योजनाओं एवं केंद्र-राज्य सहयोग के विषयों पर चर्चा की। शर्मा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं केमिकल और फर्टिलाईजर मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके जनपथ स्थित निवास पर मुलाकात कर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि मंत्रालय स्थित कार्यालय में भेंट कर ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। चर्चा के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के संबध में राज्य सरकार द्वारा दिए प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति