पाकिस्तान ने जीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी, दो हार के बाद नसीब हुई जीत

वेलिंगटन
पाकिस्तान ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। युवाओं से सजी पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि तीसरे मैच में पाकिस्तान ने वापसी की और दमदार जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 204 रन बनाए थे, इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 4 ओवर शेष रहते मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर 207 रन बनाए। हसन नवाज को शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हारिस और हसन नवाज की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। छठें ओवर में जेकब डफी ने मोहम्मद हारिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मोहम्मद हारिस 20 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (41) रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान सलमान ने हसन नवाज के साथ ना केवल पारी को संभाला दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन भी बटोरे। पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट पर 207 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया।

हसन ने लगाया शतक
हसन नवाज ने 45 गेंदों में 10 चौके और सात छक्के लगाते हुए (नाबाद 105) रनों की पारी खेली। कप्तान आगा सलमान 31 गेदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (51) रन पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से जेकब डफी एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने मोहम्मद हारिस को आउट किया।

पाकिस्तान ने जीता टॉस
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में फिन ऐलन (शून्य) का विकेट गवां दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्क चैपमैन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। उन्होंने टिम साइफर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की।

मार्क चैपमैन शतक से चूके
पांचवें ओवर में हारिस रउफ ने टिम साइफर को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। टिम साइफर ने नौ गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए (19) रनों की पारी खेली। दो विकेट गिरने के बावजूद डैरिल मिचेल और मार्क चैपमैन तेजी के साथ रन बनाते रहे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। 10वें ओवर में शादाब खान ने डैरिल मिचेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। डैरिल मिचेल ने 11 गेंदों में (17) रन बनाये। शतक की ओर बढ़ रहे मार्क चैपमैन को 13वें शाहीन शाह अफरीदी ने आउटकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया।

मार्क चैपमैन ने 44 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के लगाते हुए (94) रनों की पारी खेली। जिमी नीशम (तीन), मिचेल हे (नौ) और काइल जेमीसन (शून्य) पर आउट हुये। 19वें ओवर में हारिस रउफ ने कप्तान माइकल ब्रेसवेल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। माइकल ब्रेसवेल ने18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (31) रन बनाए। इसी ओवर में रउफ ने ईश सोढ़ी (10) को आउटकर पाकिस्तान के लिए नौवां विकेट लिया। अब्बास अफरीदी ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेकब डफी (दो) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का 204 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। पाकिस्तान की ओर से हारिस रउफ ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी, अब्बास अफरीदी और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। शादाब खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति