लखनऊ एयरपोर्ट पर एक और यात्री की हुई मौत, ‘फ्लाइट लैंड होने के बाद सीट पर ही बैठा रहा… नहीं खोली सीटबेल्ट’

लखनऊ

बीते 19 मार्च को चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी लखनऊ एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री की मौत हो गई थी, जिसके बाद एयरपोर्ट की आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर एक और यात्री की मौत से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि फ्लाइट लैंड होने के बाद जब यात्री अपनी सीट से नहीं उठा तो लोगों को शक हुआ, उसके बाद ही यात्री की मौत का पता चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और एयरपोर्ट प्रशासन इस मामले की जांच कर मरस्तक की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

दिल्ली से लखनऊ आ रहा था यात्री, सुबह सवा 8 बजे लैंड हुई फ्लाइट

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार स्थित गोपालगंज के रहने वाले आसिफ उल्लाह अंसारी दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4825 से लखनऊ आ रहे थे। ये फ्लाइट शुक्रवार सुबह करीब सवा 8 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद यात्री आसिफ ने न तो अपनी सीटबेल्ट खोली और न ही सीट के सामने रखी अपनी खाने की प्लेट को हाथ लगाया, जिसके बाद लोगों को शक हुआ।

फ्लाइट अटेंडेंट के पहुंचने पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया, डॉक्टरों ने की जांच

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसिफ ने सीट पर बैठे हुए पानी पिया था, जिसके बाद वे अचेत हो गए थे। सीट बेल्ट न खोलने पर जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी फ्लाइट अटेंडेंट को दी। इसी बीच फ्लाइट अटेंडेंट आसिफ की सीट के पास रखी उनकी प्लेट और पेय पदार्थ साफ करने पहुंची। अटेंडेंट ने अचेत अवस्था में बैठे आसिफ से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद इसकी जानकारी एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टरों की दी। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि यात्री आसिफ की सांसें नहीं चल रही हैं और उनकी मौत हो गयी है।जिसके बाद अब एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां आसिफ की मौत के मामले में जांच में जुटी हुई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति