रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखा है. उन्होंने रायपुर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की है.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र में लिखा कि 26 दिसंबर को हुई एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद, हमने रायपुर हवाई अड्डे को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों से जोड़ने के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस से संपर्क किया है. इस दौरान यह जानकारी सामने आई कि भारत और यूएई के बीच 2014 में हुए द्विपक्षीय समझौते के अनुसार, वर्तमान में केवल 15 भारतीय शहरों से ही यूएई के लिए सीधी उड़ानों की अनुमति है, जिसमें 66,000 सीटों का आदान-प्रदान हो रहा है.

उन्होंने बताया कि यूएई के राजदूत से हुई चर्चा में यह सुझाव सामने आया है कि इस समझौते का पुनरीक्षण करते हुए, 15 के स्थान पर 30 भारतीय हवाई अड्डों को यूएई से जोड़ने का प्रावधान किया जाए. इस विषय को पूर्व में भी कई सांसदों द्वारा उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.

बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय समझौते का पुनरीक्षण किया जाए, ताकि रायपुर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा प्रदान किया जा सके. यह कदम न केवल रायपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में सहायक सिद्ध होगा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति