CM यादव की सुरक्षा में चूक का मामला, करीला पुहंचे भोपाल आईजी

अशोकनगर
 रंग पंचमी के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मां जानकी के दर्शन करने करीला धाम पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. दरअसल, मोहन यादव जब सीढ़ियों से जा रहे थे, तभी अचानक से वीआईपी रास्ते की सीढ़ियां टूट गईं. इससे मुख्यमंत्री मोहन यादव गिरते-गिरते बचे, उन्हें उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने संभाल लिया. वहीं, अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जांच दल भोपाल से करीला पहुंचा.

भोपाल आईजी जांच करने पहुंचे करीला

जांच अधिकारी के रूप में भोपाल आईजी अंशुमन यादव करीला धाम पहुंचे. जहां उन्होंने घंटों रुककर हादसे के कारणों की जांच की. वहीं ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना, अशोकनगर एसपी विनीत जैन समेत अन्य अधिकारियों से उन्होंने लंबी चर्चा की.

सीढ़ियों का गिरना गंभीर मामला

जांच के बाद भोपाल आईजी अंशुमन यादव ने कहा, " यह सुरक्षा से जुड़ा मामला है इसलिए यहां जांच के लिए आए हैं. विस्तार से मामले की जांच की जा रही है. " मेला समाप्त होने के बाद जांच अधिकारियों के पहुंचने से साफ है कि प्रशासन इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहा है.

सीढ़ियों पर भीड़ होने से हुआ हादसा

प्रदेश के मुखिया मोहन यादव मां जानकी के दर्शन करने के लिए करीला धाम पहुंचे थे. जहां मंदिर से दर्शन करने के बाद वे लोहे की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे. तभी सीढ़ियां टूट गईं थीं और मोहन यादव गिरने से बाल-बाल बचे थे. हादसे का कारण सीढ़ियों पर अधिक लोगों का पहुंचना बताया जा रहा है. बता दें कि यह सीढ़ियां लगभग 15 साल पुरानी थी, जो वेल्डिंग के से तैयार की गई थी. संभवत: वेल्डिंग उखड़ जाने के कारण ये घटना घटी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति