महान बॉक्सर जॉर्ज फोरमैन का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मैक्सिको

अमेरिकी मुक्केबाजी के दिग्गज जॉर्ज फोरमैन का शुक्रवार (21 मार्च) को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया. फोरमैन ने मैक्सिको में 1968 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. फोरमैन ने "रंबल इन द जंगल" में मुहम्मद अली से भी मुकाबला किया था. वहीं उन्होंने 19 साल की उम्र में हेवीवेट गोल्ड मेडल जीता था.

जॉर्ज फोरमैन के परिवार ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से उनकी मौत की पुष्टि की. प्रोफेशनल बॉक्सर बनने के बाद फोरमैन ने किंग्स्टन, जमैका में मौजूदा चैम्प‍ियन जो फ्रेज‍ियर का सामना करने से पहले लगातार 37 मैच जीते.  

उन्होंने दो राउंड के बाद तकनीकी नॉकआउट से फ्रेज‍ियर को श‍िकस्त दी थी. फोरमैन को 1974 में प्रसिद्ध 'रंबल इन द जंगल' के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने अपना पहला खिताब प्रतिष्ठित मुहम्मद अली से मुकाबले के दौरान गंवा दिया था.

फोरमैन ने किंशासा, जैरे (अब कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य) में मुहम्मद अली का सामना करने से पहले दो बार सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया, जो मुक्केबाजी के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित मैचों में से एक बन गया.उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति उनके समर्पण और मुक्केबाजी जगत में उनके प्रदर्शन की तारीफ की.  

फोरमैन के परिवार ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हमारा दिल टूट गया है, गहरे दुख के साथ, हम अपने प्रिय जॉर्ज एडवर्ड फोरमैन सीनियर के निधन की घोषणा करते हैं, जो 21 मार्च, 2025 को प्रियजनों के बीच शांतिपूर्वक दुन‍िया छोड़कर चले गए. एक समर्पित उपदेशक, एक समर्पित पति, एक प्यारे पिता और एक गर्वित दादा और परदादा…उन्होंने अटूट विश्वास, विनम्रता और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिया.

1990 के दशक में र‍िटायर होने के बाद, फोरमैन विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट के एक भावुक स्पोक्सपर्सन बन गए. इनमें उनका सबसे शानदार विज्ञापन घरेलू उपकरण ब्रांड साल्टन इंक का इलेक्ट्रिक ग्रिल था. फोरमैन ने अपना प्रोफेशनल कर‍ियर 76 जीत और पांच हार के रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया, उन्होंने अपना अंतिम मैच 1997 में खेला था.

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति