छिंदवाड़ा MP विवेक बंटी साहू ने PM मोदी से की मुलाकात, जिले के विकास पर हुई चर्चा

छिंदवाड़ा
सांसद विवेक बंटी साहू ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनके मार्गदर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया। प्रधानमंत्री की सादगी से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो दिशा-निर्देश दिए हैं, वे उनके लिए संकल्प की तरह हैं। उन्हीं संकल्पों को पूरा करने के लिए वे जनकल्याण, गरीब कल्याण और छिंदवाड़ा-पांडुरना के विकास के लिए समर्पित हैं।

सांसद बंटी साहू ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन सौंसर के बुनकर भाइयों द्वारा बनाए गए अंगवस्त्र से किया। इसके साथ ही उन्होंने पातालकोट और तामिया की महिलाओं के हाथों से बनी फूलों की गुलाल, महुआ के लड्डू और स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए मिलेट्स बिस्किट भी प्रधानमंत्री को भेंट किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को छिंदवाड़ा में आयोजित 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर की विस्तृत जानकारी और इसकी स्मारिका भी भेंट की।

यह शिविर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। सांसद बंटी साहू ने छिंदवाड़ा के विकास के लिए महत्वपूर्ण छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर-सागर रेलवे लाइन बिछाने की भी मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस परियोजना से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति