तेज रफ़्तार बस गड्ढे में पलटी, 15 यात्री घायल

राजसमंद

राजसमंद जिले में जयपुर से अहमदाबाद जा रही एक ट्रेवल्स बस शनिवार रात करीब ढाई बजे बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में 40 लोग सवार थे, जिनमें से 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद पीछे आ रही दूसरी ट्रैवल्स बस के चालक और यात्रियों ने कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। चारभुजा और केलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को आरके जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

हादसे का विवरण
चारभुजा थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि बस गोमती चौराहे के पास फोरलेन सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पीछे से आ रही बस के चालक ने अपनी बस रोककर राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

घायलों की स्थिति
15 घायलों को आरके जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है। चिकित्सक डॉ. राशिद मोहम्मद और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया।

यात्रियों ने लगाया आरोप
गुजरात निवासी मनीष भावसार ने बताया कि वह अपनी पत्नी ध्वनि के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। मनीष ने आरोप लगाया कि बस चालक ने शराब पी रखी थी और बस को लापरवाही से चला रहा था। यात्रियों ने कई बार उसे टोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। हरियाणा के पवन यादव ने भी यही आरोप लगाया और कहा कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

घायलों की सूची:

    राजेंद्र यादव (32), रेनवाल, जयपुर
    पवन यादव (40), कोथरकला, हरियाणा
    मनीष भावसार (25), अहमदाबाद, गुजरात
    ध्वनि भावसार (29), अहमदाबाद, गुजरात
    शांति राठौड़ (35), कोथरकला, हरियाणा
    तेजाराम गमेती (49), कुराबड़, उदयपुर
    बनवारी गुर्जर (52), चिराणा, झुंझुनूं
    हनुमान (50), कोटपुतली, राजस्थान
    पवन राजपूत (34), महेंद्रगढ़, हरियाणा
    कृष्ण सिंह (45), नीम का थाना, सीकर
    केसर सिंह, कोटपुतली, राजस्थान
    कमलेश कंवर (43), नीम का थाना, सीकर
    सम्पत (25), पीलवा, नागौर
    शिवराज (36), पीलवा, नागौर
    शिवदास, किशनगढ़, अजमेर

चालक और खलासी फरार
हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। यात्रियों के अनुसार, जयपुर से राजसमंद तक बस को लापरवाही से चलाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैवल्स बस संचालक को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में सहयोग किया गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है और हादसे की जांच जारी है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति