छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में 19 घायल

 रायपुर

छत्तीसगढ़ में शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. आज तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं. ये दुर्घटनाएं बालोद और जीपीएम जिले में हुए हैं. इन हादसों में कुल 19 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

पहला हादसा बोलद में हुआ है, जहां शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहे एक ही परिवार के 17 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है. घायलों में दो बच्चें सहित महिलाएं शामिल है.

जानकारी के मुताबिक, बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वापथरा गांव के पास शादी से वापस लौट रहे परिवार की कार दुर्घटना का शिकार हो गई. उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खड़ी स्कूल बस और ट्रक को ट्रेलर ने मारी टक्कर
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के वेंकटनगर मुख्य सड़क मार्ग में रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. गौरेला के मथुरा पेट्रोल पंप के पास खड़ी स्कूल बस और ट्रक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस टक्कर में ट्रेलर का ड्राइवर हुआ चोटिल हो गया. घटना के बाद चालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है. राहत की बात रही की टक्कर के बाद क्लोरिन से भरा ट्रक को नुकसान नहीं पहुंचा.

नाली में जा घुसा अनियंत्रित ट्रेलर
वेंकटनगर मुख्य सड़क मार्ग में एक और हादसा हुआ है. गिरवर गांव में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसा. हादसे में एक ड्राइवर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद सड़क में लगा लंबा जाम. मौके पर पुलिस पहुंचकर सड़क में लगे जाम को हटाने में जुटी गई. जिले में बढ़ते सड़क हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति