‘मडगांव एक्सप्रेस’ की रिलीज को एक साल पूरे, कुणाल खेमू बोले- ‘सुनानी चाहिए और भी कहानी’

मुंबई,

अभिनेता-निर्देशक कुणाल खेमू की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रिलीज हुए एक साल हो चुके हैं। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अपनी अगली फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए तैयार हैं, जिसकी कहानी तैयार है।

कुणाल ने इंस्टाग्राम पर ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के तीन पोस्टर शेयर किए, जिन पर लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो ‘मडगांव एक्सप्रेस’… एक साल हो चुका है, तो अब और भी कहानी सुनानी चाहिए। मैंने अगली फिल्म की कहानी पूरी कर ली है। जल्द ही इस बारे में और जानकारी दूंगा। ‘मडगांव’ एक्सप्रेस का हिस्सा रहे सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया।”

कुणाल को आईफा के 25वें सीजन में ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार मिला था। अभिनेता ने उन पर विश्वास और उत्साह का फल बताया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने लिखा था, “आईफा! मैं अभी भी डेब्यू कर रहा हूं। मडगांव एक्सप्रेस के लिए मिले सर्वश्रेष्ठ निर्देशन डेब्यू के लिए आईफा का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह पुरस्कार उन सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा उत्साह बढ़ाया। फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

उन्होंने टीम का धन्यवाद देते हुए आगे लिखा, “स्क्रिप्ट राइटर और निर्देशक के तौर पर मुझ पर भरोसा करने और मेरे विजन का समर्थन करने के लिए पूरी टीम का धन्यवाद। फिल्म के हर एक कलाकार का शुक्रिया। आप लोग शानदार हैं और आपने अपने-अपने किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाया। मेरे सभी तकनीशियनों ने मुझ पर भरोसा किया और मेरे विजन को स्क्रीन पर निभाने में मेरी मदद की।”

खेमू ने अपने परिवार को चीयरलीडर और सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सभी क्रिएटर्स को फिल्म की सराहना करने के लिए धन्यवाद दिया। खेमू ने फिल्म को कवर करने और इसे प्यार और सराहना देने के लिए मीडिया का भी आभार जताया।

‘मडगांव एक्सप्रेस’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी बचपन के दोस्तों डोडो, आयुष और पिंकू पर आधारित है, जो काफी लंबे समय के इंतजार के बाद गोवा जाने की तैयारी करते हैं। उनके साथ कुछ ऐसा होता है, जिससे पूरा सफर ही अजीब मोड़ ले लेता है।

डार्क-कॉमेडी की कहानी को लिखने के साथ इसका निर्देशन भी कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति