IPL 2025: स्टंप्स पर सुनील नरेन का बल्ला लग, फिर भी क्यों नहीं हुए OUT?

 नई दिल्ली

IPL 2025 की शुरुआत शनिवार 22 मार्च को हो गई। पहला मुकाबला कोलकाता में केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज की, लेकिन टूर्नामेंट के पहले मैच में एक कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिली। बल्लेबाजी कर रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर सुनील नरेन का बल्ला स्टंप्स पर लग गया था, लेकिन अंपायर ने उनको हिट विकेट आउट नहीं दिया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार, बल्लेबाज विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी भी हैरान थे। बल्लेबाज को हिट विकेट आउट क्यों नहीं दिया गया? ये सवाल हर किसी के दिमाग में है, लेकिन जान लीजिए कि इसको लेकर नियम क्या कहते हैं।

आमतौर पर देखा जाता है कि बल्लेबाजी करते समय बल्लेबाज का बल्ला, कोई क्रिकेटिंग गियर या शरीर का कोई अंग स्टंप्स पर लग जाता है तो बल्लेबाज को हिट विकेट आउट दिया जाता है। हालांकि, इस केस में ऐसा नहीं हुआ। केकेआर की पारी के 8वें ओवर की चौथी गेंद सुनील नरेन के ऊपर से चली गई। सुनील नरेन ने गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ऊपर से जाते देख उन्होंने अपना बल्ला नीचे कर लिया। इस दौरान उनका बल्ला काफी पीछे चला गया स्टंप्स पर लग गया। ऐसे में बल्लेबाज को हिट विकेट आउट दिया जाना चाहिए था। हालांकि, यहां नियम अलग लागू हुआ।

दरअसल, जब सुनील नरेन का बल्ला स्टंप्स से टकराया तो उससे ठीक पहले स्क्वायर लेग अंपायर ने गेंद को वाइड करार दे दिया था। इस तरह गेंद उसी समय डेड हो गई। इसके बाद कुछ भी हो अंपायर का फैसला ही मान्य होता। आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन्स भी यही कहती हैं कि अगर गेंद डेड है तो फिर स्टंप्स से शरीर लगे या बल्ला हिट विकेट बल्लेबाज को नहीं दिया जाएगा। नियम 35 यही दर्शाता है। यहां तक कि विराट कोहली, टिम डेविड और रजत पाटीदार ने थोड़ी बहुत अपील की, लेकिन गेंद वाइड हो गई तो फिर वे हिट विकेट होने से बच गए। अगर गेंद वाइड नहीं होती तो निश्चित तौर पर सुनील नरेन को पवेलियन लौटना पड़ता।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति