सुकेश चंद्रशेखर को घड़ी पहनने की सलाह देनी आरएमओ पड़ी महंगी

नई दिल्ली

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर को कथित तौर पर घड़ी पहनने की सलाह देना जेल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) को काफी महंगा पड़ गया। इस मामले में आरएमओ को उनकी रिटायरमेंट वाले दिन ही सस्पेंड कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मंडोली जेल के आरएमओ को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि आरएमओ ने जेल में बंद कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर को कलाई की घड़ी पहनने की डॉक्टरी सलाह दी थी।

आरएमओ की ओर से इस मामले में जेल के संबंधित उच्च अधिकारी को कोई सूचना नहीं दी गई। अधिकारी की अनुमति के बिना कलाई घड़ी की डॉक्टरी सलाह का मामला संज्ञान में आने के बाद जेल प्रशासन द्वारा आरएमओ आर. राठी के खिलाफ जांच शुरू की गई और उसके बाद गत 28 फरवरी को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। बताया गया कि उसी दिन आरएमओ की रिटायरमेंट का भी दिन था।

जेल अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरएमओ ने आखिर किस कारण से सुकेश को कलाई घड़ी पहनने की सलाह दी थी।

बता दें कि, इससे पहले दिल्ली की निचली अदालत के निर्देश पर संबंधित सुरक्षा जांच के साथ जेल अधिकारियों ने सुकेश चंद्रशेखर को कलाई घड़ी उपलब्ध करा दी थी, लेकिन बाद में आदेश के खिलाफ जेल अधिकारियों की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी।

एक जेल अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने दिल्ली हाईकोर्ट ने मंडोली जेल के अधिकारियों द्वारा दाखिल याचिका पर नोटिस जारी किया था, जिसमें ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी उक्त फैसले को चुनौती दी गई थी। याचिका में सुरक्षा कारणों के चलते हाईकोर्ट से यह अपील की गई थी कि निचली अदालत के आदेश को खारिज कर दिया जाए।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति