आईपीएल 2025 में पहला सुपर संडे आज, फैंस को मिलेगा मैचों का डबल डोज, रोहित और धोनी होंगे मैदान में

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 में आज पहला सुपर संडे है, जहां फैंस को मैचों का डबल डोज मिलने वाला है। आज यानी रविवार 23 मार्च को एक नहीं, बल्कि दो मुकाबले खेले जाने हैं। एक मैच में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की टीम आमने-सामने होगी। दोनों पांच-पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। हालांकि, दोनों ही कप्तान इस बार नहीं हैं। पिछले सीजन दोनों ने कप्तानी छोड़ दी थी। वहीं, एक और मैच आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन और 2016 के सीजन की चैंपियंस टीम की भिड़ंत होगी।

आईपीएल 2025 का दूसरा और सुपर संडे का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिन का दूसरा और टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद वर्सेस राजस्थान मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि सीएसके वर्सेस एमआई मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये आईपीएल का एलक्लासिको कहा जाता है। दोनों टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं।

आईपीएल 2025 के एसआरएच वर्सेस आरआर मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 3 बजे होगी, जबकि टॉस तीन बजे होगा। वहीं, सीएसके वर्सेस एमआई मैच शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा और मैच में टॉस सात बजे होगा। आज जो दो मुकाबले होने हैं और उनमें जो चार टीमें खेल रही हैं, उन्होंने कुल 12 ट्रॉफी पिछले 17 सीजन में जीती हैं। 10 ट्रॉफी अकेले चेन्नई और मुंबई ने जीती हैं। ऐसे में आज के मुकाबले काफी दिलचस्प होने वाले हैं।

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी पहले कुछ मैचों में रियान पराग करने वाले हैं। संजू सैमसन सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। आईपीएल के आगाज मैच में कोलकाता और बेंगलुरु की टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की थी। विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति