कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त के साथ शीतला माता मंदिर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्वालियर
नवदुर्गा के अवसर पर शीतला माता मंदिर पर लगने वाले भव्य मेले की व्यवस्थाओं का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा है कि नवरात्रि के अवसर पर शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण माता के दर्शन के लिये आते हैं। दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिये सभी प्रबंधन समय रहते पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान देर रात तक श्रद्धालु मंदिर पहुँचते हैं। मंदिर पहुँचने के मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो, इसके लिये नगर निगम अपने क्षेत्र में एवं पंचायत अपने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने शीतला माता मंदिर पहुँचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर प्रबंधकों से भी चर्चा कर मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिये मंदिर प्रशासन भी हर संभव उपाय करे। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर परिसर के आस-पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये शौचालय आदि की व्यवस्था को भी समय रहते पूर्ण कर लिया जाए।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जायेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जायेगा।  निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम श्री मुनीष सिकरवार सहित निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति